Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News ; मिशन शक्ति में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने...

UP News ; मिशन शक्ति में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान

रोहनिया जगतपुर इंटर कॉलेज में छात्राओं और उपस्थित लोगों में मास्क का वितरण
वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग के साथ सामाजिक और शैक्षणिक सस्थाएं भी जुट गई है। 
शनिवार को रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में “मिशन शक्ति” के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में कालेज के प्रधानाचार्य विपिन चंद्र राय ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए क्षेत्र वासियों से किया। कॉलेज के एनसीसी की कैडेट छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों व कानूनों के बारे में बताया। छात्राओं ने आत्म सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी दिखाई। इस दौरान 11 एनडीआरएफ के जवानों ने कोविड-19 से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। क्षेत्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अभियान की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में मास्क का वितरण भी किया गया।
अभियान में कालेज के प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार राय, डॉक्टर जगजीत पटेल, भूपेंद्र नारायण शर्मा, उप निरीक्षक घनश्याम गुप्ता, मिशन शक्ति प्रभारी रोहनिया उप निरीक्षक इंदु कांत पांडेय, सुमन कुमारी आदि ने भी भागीदारी की। इसी क्रम में पांडेयपुर चौराहे पर यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार राय और एचसीपी संतराज ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान में महिलाओं और स्कूली लड़कियों को इसकी जानकारी दी। अफसरों ने बताया कि महिलाएं और लड़कियां अपने आप को कमजोर न समझे।  किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को बताये। हर थाने और चौकी पर महिला हेल्प डेस्क बनाया जा चुका है।  पुलिस आपकी पूरी मदद करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular