Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मार्ग दुर्घटना में विद्युत विभाग के अवर अभियंता की...

UP News : मार्ग दुर्घटना में विद्युत विभाग के अवर अभियंता की मौत

बलरामपुर: मार्ग दुर्घटना में अवर अभियंता विद्युत की मौत

बलरामपुर (हि.स.)। रेहरा-उतरौला मार्ग पर बुधवार को रेहरा थाना क्षेत्र के सुन्दर घाट पुल के पास मार्ग दुर्घटना में विधुत उपकेंद्र रेहरा बाजार में तैनात अवर अभियंता की मौत हो गई। मृतक के साथ कार में सवार एसडीओ रेहरा बाजार गंभीर रुप से घायल हो गए। 
रेहरा से उतरौला जा रहे अनियंत्रित डम्पर ट्रक के पलट जाने से रेहरा से आ रही कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे अवर अभियंता रितेश पटेल निवासी ग्राम लक्ष्मी महुआ बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर की मौके पर मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार एसडीओ अंकुर वर्मा बुरी तरह से घायल हो गए, जिनकी हालात नाजुक बनी हुई है। 
थाना प्रभारी निरीक्षक पारस प्रसाद ने बताया कि एसडीओ उतरौला प्रशांत शेखर श्रीवास्तव की तहरीर पर ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular