मऊ (हि.स.)। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए शातिर बदमाश लालू यादव के परिजनों ने बुधवार की शाम घण्टों सड़क जाम कर हंगामा किया।
शव को घर ले जाने की जिद पर घंटों राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-गोरखपुर भुजौटी कॉलोनी के आगे सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कई थाने की फोर्स पहुंच गई। सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
बताते चलें कि उसकी पत्नी रीमा यादव इस बार हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 64 नंबर वार्ड से निर्विरोध बीडीसी उम्मीदवार है।
पत्नी रीमा ने बताया कि उसके पति का शव उसे सौंप दिया जाए। लेकिन जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घाट पर पहुंचा दिया। शिव सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया अपराधी केन काउंटर के बाद उसके परिजन व ग्रामीणों द्वारा जाम किया गया था, जिसे समझा-बुझाकर उन लोगों को अंतिम संस्कार के लिए घाट पर भेज दिया गया।
