Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : माफिया अतीक के करीबी शूटर के घर पर चला...

UP News : माफिया अतीक के करीबी शूटर के घर पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

प्रयागराज(हि.स.)। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया अतीक अहमद के करीबी शूटर तोता के घर पर बने अवैध निर्माण को रविवार दोपहर धूमनगंज के कंसारी मसारी में पीडीए ने ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

 धूमनगंज थाना क्षेत्र के कंसारी मसारी निवासी जुल्फिकार उर्फ तोता सपा के पूर्व सांसद अतीक अहमद का बहुत करीबी हैं। एक दर्जन से अधिक मुकदमें इसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में दर्ज है। 
 वर्तमान में तोता बेली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित है। इसके अतिरिक्त बेनीगंज में रवि पासी की हत्या में नैनी जेल में बंद हैं। जेल के अंदर से ही रवि पासी के परिजनों को धमकी देने का मामला भी आया था।   प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जुल्फकार उर्फ तोता ने अवैध निर्माण किया है। जिसे जांच के बाद अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है।
 अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शातिर अपराधी जुल्फिकार उर्फ तोता के घर पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पीडिए बुलडोजर लगाकर कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular