Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : मांस पकाने से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या

UP News : मांस पकाने से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में मांस पकाने से इनकार करने पर प्रेमी ने एक महिला की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शबाना के पति तस्लीम की सात साल पहले मौत हो गई थी। शबाना अपने प्रेमी नूर मोहम्मद और अपने पांच बच्चों के साथ लिसाड़ी गांव में किराए के मकान में रह रही थी। बताया जाता है कि रविवार को नूर मोहम्मद ने शबाना से मांस पकाने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद नूर मोहम्मद उसकी हत्या करके फरार हो गया। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि महिला की हत्या उसी के गले में पड़े ताबीज के धागे से गला दबाकर की गई है। महिला की हत्या के पीछे नूर मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular