जौनपुर(हि.स.)। विकास भवन में पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय में तैनात सहायक लिपिक राधा वर्मा महिला कर्मचारी द्वारा पैसा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हो गया। एक आदमी से पैसा लेते हुए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी अपना काम करवाने के लिए कार्यालय में तैनात महिला बाबू के मांगने पर किस तरह से पैसा दिया जा रहा है।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को एडीएम रामप्रकाश ने जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में महिला द्वारा पैसा लेने का वीडियो सही पाया जाता है तो महिला कर्मचारी पर विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
