Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : भाजपा विधायक से ठगी करने वाला गिरफ्तार

UP News : भाजपा विधायक से ठगी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा (हि.स.)। कानपुर देहात जनपद की भोगनीपुर सीट से भाजपा विधायक विनोद कटियार से ठगी करने के आरोपित को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोन दिलाने के नाम पर विधायक से यह ठगी की गई। एक अन्य मामले में ठगी करने वाले बिल्डर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 51 में रहने वाले कानपुर देहात जनपद में भोगनीपुर के भाजपा विधायक विनोद कटियार ने सेक्टर 49 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपित तरुण और उसके एक अन्य साथी ने उनके कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रूपये का लोन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिये। घटना की जांच कर रही पुलिस ने तरुण नामक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अपर उपायुक्त रणवजिय सिंह ने बताया कि करोड़ों रुपए के ठगी करने के मामले में फरार चल रहे एक बिल्डर को नोएडा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को व्योम इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स के एक निदेशक रोशन सिंह को गिरफ्तार किया है। उसका एक अन्य साथी राकेश सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। इनके खिलाफ शेखर कपूर नाम के व्यक्ति ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने तथा पैसे लेकर फ्लैट न देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular