बांदा (हि.स.)। सगी भतीजियों को अगवा करके उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चाचा समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित हमीरपुर के मौदहा के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना शहर कोतवाली अंतर्गत कालवन गंज पुलिस चौकी की है, जहां इसी क्षेत्र में राजघाट के पास रहने वाली दो सगी बहनों को मौदहा निवासी दिलशाद अपने एक साथी के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि दोनों ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि घटना पिछले माह 15 जनवरी की है। 18 जनवरी को परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी थी जिसके आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था और 24 जनवरी को दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया था। इसके बाद फरार दिलशाद व उसके साथी को भी शनिवार को गिरफ्तार किया गया और किशोरियों के 164 के बयान के बाद धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आरोपित दिलशाद और किशोरियों के बीच चाचा-भतीजी का रिश्ता है। इसी वजह से उसका घर पर आना जाना था। इस घटना को अंजाम देकर उसने चाचा भतीजी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है।
UP News : भतीजियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपित चाचा समेत दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
