Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देख मां...

UP News : बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देख मां ने त्यागा प्राण

इकलौते बेटे के साथ रह रही थी विधवा मां

कानपुर (हि.स.)। मां की ममता अपरमपार होती है और उसकी ममता की किसी भी चीज से तुलना नहीं की जा सकती है। यह कथन उस समय एक बार फिर चरितार्थ हुआ जब बर्रा थाना क्षेत्र में एक मां अपनी ही साड़ी पर बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देखा और अपने प्राण पखारु कर दिये। इस करुण विदारक घटना को देख लोग अपने आंसू नहीं रोक सके और बराबर उस मां की चर्चा करते रहे। हालांकि बेटा शराब का लती था और मां से अक्सर विवाद भी करता था। 
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चुनीगंज निवासी योगेश मिश्रा प्राइवेट कर्मी है। योगेश ने बताया बर्रा में रहने वाले बहनोई  राधेश्याम मिश्रा ने करीब पांच साल पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। परिवार में बहन उमा देवी और भांजा उमेश मिश्रा(40) रहते थे। उमेश सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उमेश शराब का भी लती था। जिस वजह से उसका अपनी मां से भी अक्सर पैसे को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार को देर रात को उमेश शराब के नशे में घर आया और अपनी मां से शराब और पीने के लिए पैसा मांगने लगा। मां ने जब पैसा देने से मना कर दिया तो वह नाराज़ होकर अपने कमरे में सोने जाने की बात कहकर चला गया। सुबह महिला उठी और बेटे को जगाया, लेकिन कमरा अंदर से बन्द होने की वजह से अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर हो जाने के बाद भी जब बेटा कमरे से बाहर नहीं आया तो मां को चिंता होने लगी। जिसके बाद महिला ने नीचे रहने वाले किरायेदारों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे का दरवाजा तोड़कर जैसे ही महिला कमरे में गई तो अपने बेटे का शव साड़ी से कुंडे के सहारे लटका देख वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। वहीं किरायेदार ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बर्रा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने महिला को पहले पास के हॉस्पिटल उपचार के लिए के गए। जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते ही हैलट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया और हैलट के डाक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने पास रहने वाले रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। वहीं बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक शराब का लती था। जिस वजह से उसका झगड़ा अपनी मां से हुआ करता था। मां भी हार्ट की पेशेंट थी, जिस वजह से वह अक्सर बीमार रहती थी। बेटे को फंदे से लटका देख महिला को हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिश्तेदारों ने भी किसी तरह आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए है। यदि कोई रिश्तेदार आरोप लगाता है या तहरीर देता है तो घटना की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular