Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी कार्यालय पर...

UP News : बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी कार्यालय पर फूट-फूट कर रोई मां

मेरठ (हि. स.)। सरधना थाना क्षेत्र में ससुरालियों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मृतका की मां पुलिसकर्मियों के गले लग कर फूट-फूट कर रोई। 
गाजियाबाद के हुसैनपुर डीलना गांव निवासी बलराम की बहन कविता की शादी वर्ष 2014 में सरधना के खिर्वा गांव निवासी विकास के साथ हुई थी। तीन मार्च की रात कविता की लाश संदिग्ध हालात में घर में लटकी मिली थी। जिसके बाद से उसके ससुराल वाले फरार हैं। वहीं मायके पक्ष ने पति सहित सभी ससुराल वालों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को मृतका की मां वीना परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां परिवार के लोगों ने सरधना पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। 
इस दौरान मृतका की मां वीना महिला पुलिसकर्मियों के गले लग कर फूट-फूट कर रोई। उसने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपितों से साठगांठ कर ली है। जिसके चलते अब तक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। खुले घूम रहे आरोपित उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विकास इससे पहले भी अपनी एक पत्नी की हत्या कर चुका है। हंगामे के बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को इस मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular