Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बीमे की रकम पाने के लिए पति ने की...

UP News : बीमे की रकम पाने के लिए पति ने की थी पत्नी की हत्या,पति समेत चार गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर (हि.स.)। टाण्डा थाना क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव में बीती 28 फरवरी की रात हुई अनीता देवी की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया है। हत्या के आरोप में अनीता देवी के पति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता के दौरान यह बताया कि सेवाराम के मुताबिक उसकी पत्नी अनीता ने विभिन्न कम्पनियों में 59 लाख रुपये की जीवन बीमा पालिसी दिसम्बर 2020 से लेकर फरवरी 2021 के बीच में कराया था। उसके ऊपर 12-13 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिससे निजात पाने के लिए रुपये की लालच में आकर सेवाराम ने अपने साथी राम सुरेश, विनोद और मनीराम के साथ मिलकर अनीता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग में लाया गया चाकू, कान की बाली व पायल बरामद कर लिया है। सभी आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular