बागपत (हि.स.)। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बिना नतीजे के किसानों का आंदोलन वापस नहीं होगा। किसान सरकार से आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है।
कस्बा दोघट में गुरुवार को राजेंद्र चैधरी के आवास पर प्रेस वार्ता में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली के रास्तों में किसान बाधा नहीं डाल रहे। बल्कि बाधा सरकार डाल रही है। सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए कृषि कानून किसानों की बर्बादी का कारण है। लेकिन सरकार जबरन किसानों पर थोपना चाहती है। किसान सरकार की हठधर्मिता के सामने नहीं झुकेगा। कानून वापसी पर ही आंदोलन से किसानों की वापसी होगा। इसके लिए किसान सरकार से आरपार लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह का आंदोलन नहीं चाहता। सरकार किसानों को आंदोलन चलाने पर मजबूर कर रही है। दिल्ली के रास्तों में सरकार ने तारबंदी एवं कीले गाड़ रखी है। किसानों ने आने-जाने के लिए दो रास्ते आधी सड़क छोड़ रखी है। हिंसक आंदोलन से किसानों का कोई लेना देना ही नहीं है। किसान शांतिप्रिय आंदोलन चलाते आए है। रेल रोके जाने का फैंसला संयुक्त किसान मोर्चा का है। किसान उनके अनुसार कदम उठा रहे है। किसानों की ताकत पूरे देश मे एकजुट है। जिसका समय समय पर किसान प्रमाण भी सरकार को दे रहे है। कृषि कानून को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि किसान कानून वापसी पर ही आंदोलन से वापसी होंगे। किसान सरकार की हर नीति से वाकिफ हो चुका है। आंदोलन सरकार की ही देन है। सरकार चाहे तो किसानों की बात मानकर आंदोलन एक दिन में ही खत्म करता सकती है। किसान भी अब अपने घर का कार्य भी करता रहेगा और धरने पर भी समय देता रहेगा।
UP News : बिना नतीजे के वापस नहीं होगा किसानों का आंदोलन : नरेश टिकैत
RELATED ARTICLES
