Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : बांकेबिहारी के चरणों में नया साल मनाने को करवा...

UP News : बांकेबिहारी के चरणों में नया साल मनाने को करवा लें ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन

– बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं होंगे श्रद्धालुओं को दर्शन, लौटना पड़ सकता है मायूस 

मथुरा (हि.स.)। क्रिममिस डे से लेकर नववर्ष तक बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने से पूर्व भक्तों को ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें क्योंकि शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन ने ऑन लाइन बुकिंग कराने की अपील की। रजिस्ट्रेशन न होने पर आपको बिना दर्शन के मायूस लौटना पड़ सकता है। 
शुक्रवार शाम बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि नववर्ष पर पर ठाकुर बाँकेबिहारी दर्शन एवं पूजन करने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आएंगे। कोविड-19 के बीच श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करने का यह निर्णय लिया है। नववर्ष के चलते वृंदावन में शुक्रवार से ही 5 जनवरी तक देशभर से श्रद्धालु नव वर्ष मनाने के लिए आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular