Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फर्नीचर मिस्त्री को गोली मारकर अपराधी फरार, हालत नाजुक

UP News : फर्नीचर मिस्त्री को गोली मारकर अपराधी फरार, हालत नाजुक

प्रयागराज (हि.स.)। सोरांव थाना क्षेत्र में रैया चौराहे पर गुरुवार की शाम फर्नीचर मिस्त्री को गोली मारकर अपराधी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल मिस्त्री को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। सूचना पर एसपी गंगापार ने खुलासे के लिए टीम को जांच के लिए लगा दिया है। 

सोरांव के चमनगंज गांव निवासी मो.आरिफ(28) की रैया चौराहे पर फर्नीचर की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, पहले वह सउदी रहता था, लेकिन लगभग ढाई वर्ष पूर्व वह वहां वापस लौट आया और इसी कारोबार में लग गया। गुरुवार की शाम के समय अकेले दुकान के बाहर लकड़ी में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच किसी ने उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी सोरांव एवं क्षेत्राधिकारी सोरांव पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। 

अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि फर्नीचर का काम करने वाले युवक को किसी ने पीछे से सिर में गोली मारी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हमले की वजह क्या है यह अबतक पता नहीं चल पाया है। अभी परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular