Sunday, December 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP News : फरियादियों को जिलाधिकारी ने दिया मिट्टी के दिये का...

UP News : फरियादियों को जिलाधिकारी ने दिया मिट्टी के दिये का उपहार

गाजियाबाद (हि.स.)। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को अपनी व्यथा लेकर आए फरियादी उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय ने उन्हें मिट्टी के दिये उपहार में दिए। 
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को लोगों की फरियाद सुनने के साथ साथ छोटी दीवाली पर उन्हें मिट्टी के दिये उपहार में दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे इस दीवाली पर अपने परिचितों को मिट्टी के दिये उपहार में दें। पटाखे व आतिशबाजी बिल्कुल ना चलाए। इसके पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। इतना ही नही जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में लगे स्टाल पर पहुंचकर मिट्टी के दिये खरीदे। इससे वहां पहुंचे लोगों ने भी दिये खरीदे। इस अवसर पर सीडीओ अस्मिता लाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह समेत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular