Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पड़ोसी गांव में पेड़ से लटक गए प्रेमी युगल

UP News : पड़ोसी गांव में पेड़ से लटक गए प्रेमी युगल

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मदनापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव पंखाखेड़ा के निकट बहगुल नदी के किनारे बबूल के पेड़ से युवक और युवती की लाश लटकती हुई पुलिस ने बरामद की हैं। युवक और युवती आपस में रिश्तेदार हैं। वह एक दूसरे से प्रेम करते थे। शुक्रवार रात से लापता थे। परिवारीजन इन्हें तलाश रहे थे। शनिवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकने की जानकारी पंखाखेड़ा के ग्रामीणों ने दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मदनापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बरुआ में हाकिम कश्यप की बेटी पूजा और रिश्तेदार सुखदयाल का बेटा विपिन एक दूसरे से प्रेम करते थे। शुक्रवार रात में पूजा और विपिन अपने-अपने घर से निकल गए। पूजा के जाने की जानकारी उसके परिजनों को नहीं लगी, लेकिन विपिन के परिजनों को पता लग गया कि वह घर पर नहीं है। विपिन की तलाश में उसके परिजन लग गए। शनिवार सुबह पूजा की गैरमौजूदगी की जानकारी भी उसके परिजनों को हो गई। इस दौरान विपिन के परिजन पंखाखेड़ा गांव पहुंचे, वहां उन्होंने विपिन की फोटो ग्रामीणों को दिखाई। तब ग्रामीणों ने बताया कि बहगुल नदी के किनारे बबूल के पेड़ से एक युवक और एक युवती फांसी के फंदे पर लटक रहे हैं। तब विपिन और पूजा के परिजन वहां पहुंचे उन लाशों को देखकर पहचान की। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस को बुलाया गया, पंचनामा किया गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। इधर परिजनों ने विपिन की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular