Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी महिला...

UP News : प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी महिला की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

बांदा(हि.स.)। जंगल में बकरी चराने गई एक महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया ।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे सूरज पाल दर्जी निवासी ग्राम बेंदा थाना तिंदवारी ने थाने में पहुंचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी पुष्पा (55) दोपहर दो बजे सिद्ध बाबा पीठ के जंगल में बकरी चराने गई थी किंतु वापस नहीं लौटी। आसपास पता किया, गांव वालों के साथ जंगल में खोजा तो वह मृत अवस्था में मिली।उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रह है कि उसकी पत्नी को किसी अज्ञात व्यक्ति धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है।

इस सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच के दौरान शक के आधार पर गांव के ही रमेश उर्फ पुन्नू नाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते पुष्पा की हत्या की है। पुलिस ने महिला की हत्या में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular