Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्रथम पुण्य तिथि पर पंडित सिंह को अखिलेश ने...

UP News : प्रथम पुण्य तिथि पर पंडित सिंह को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के प्रथम पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभागार में श्रद्धांजलि सभा में हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह जी बहादुर नेता थे। जब नेता बहादुर होता है तो जनता उसके साथ चलती है। पंडित सिंह जी के न रहने पर सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पार्टी को भी बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। स्वर्गीय पंडित सिंह पार्टी के प्रति समर्पित रहे और पार्टी में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोण्डा सदर के 2022 विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सूरज सिंह को बहुत वोट और आशीर्वाद मिला। लोगों ने बहुत मदद की, बस थोड़े कुछ कारणों से परिणाम नकारात्मक रहा। पंडित सिंह जी का संघर्ष हम सभी को लोगों के लिए एक सबक है। पार्टी हित के लिए सभी नेताओं को जनता के लिए ऐसे ही संघर्ष करने की जरूरत है। यादव ने कहा कि पंडित सिंह के न रहने पर परिवार के अलावा पार्टी को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी स्वर्गीय पंडित सिंह जी के परिवार के साथ सभी प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने संबोधन में भावुक दिखे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, एमएलसी संजय लाठर, एमएलसी अरविंद सिंह, सपा विधायक पूर्व मंत्री डॉ शिव प्रसाद यादव विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह, विधायक आनंद यादव, आईपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, अध्यक्ष राम कुमार निर्मल सहित देवीपाटन मंडल के नेतागण शामिल रहे। स्व. पण्डित सिंह के पुत्र गण सूरज सिंह और अभिषेक सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : 12 प्रशासनिक अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular