Saturday, April 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : विधायक संग डीएम, एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायत

Gonda News : विधायक संग डीएम, एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायत

समयबद्ध व निष्पक्षता के साथ शिकायतें निस्तारित करें अधिकारी-डीएम

संवाददाता

गोंडा। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद की चारों तहसीलों में हुआ। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में जिलाधिकारी डा० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में हुआ जहां पर उन्होंने विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ जन शिकायतें सुनीं तथा उनका निस्तारण किया। विधायक सदर ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सामान्य की शिकायतों को जांच अधिकारी निष्पक्षता के साथ निपटाएं जिससे शिकायतों का सही व संतोषजनक निस्तारण हो सके। उन्होंने इस दौरान फरियाद लेकर आए हुए कई फरियादियों को सरकार की उपयोगी योजनाओं की जानकारी भी दी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचते ही डीएम ने लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा लंबित सभी प्रकरणों को निस्तारित करने के आदेश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही डीएम ने सरकार द्वारा कार्ड धारकों को राशन देने की योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश डीएसओ व सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को दिए हैं।
शिकायतों के निस्तारण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों की बातें सुनकर शिकायत का निस्तारण करें जिससे एक ही शिकायत बार-बार न आए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 168 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही पट्टा पाने वाले लाभार्थियों को पट्टा प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया तथा तहसील परिसर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विधायक के द्वारा पौधा लगाया गया। इसके साथ ही तहसील परिसर में ही प्याऊ का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण समाधान में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, एसडीएम विनोद सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.एस केसरी, डीएफओ वन विभाग, डीसी एनआरएलएम, सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम, तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवीन्द्र सिंह राठौर, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी उपस्थित रहे।

Gonda News : विधायक संग डीएम, एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायत

यह भी पढ़ें : सतर्क रहना! ई-चालान के नाम पर चूना लगा सकते हैं साइबर ठग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular