Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पुलिस की लापरवाही पर किशोरी ने फांसी लगा दी...

UP News : पुलिस की लापरवाही पर किशोरी ने फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद (हि. स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र में जरदोजी कारीगर की पुत्री ने रविवार को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। उसके जान देने के पीछे पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। 
 शहर कोतवाली के रेलवे रोड सिंधी कॉलोनी के सामने कब्रिस्तान में रहने वाली गुलनाज (15) पुत्री राशिद अली छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर लटक गई। घटना के समय गुलनाज की 8 वर्षीय छोटी बहन फरनाज घर पर मौजूद थी। वह भी बकरी के लिए सब्जी मंडी में बंदगोभी के पत्ते लेने गई थी। गुलनाज के पिता मां शमीम वानो के साथ गमी में ग्राम कुइयांवूट व नवाबगंज गए थे। गुलनाज के मर जाने की सूचना पर दंपत्ति बदहवास अवस्था में घर पहुंचे। फांसी पर लटकी गुलनाज के शरीर से लिपट कर उसकी बहने बुरी तरह बिलखती रही। तभी पुलिस ने कार्रवाई के लिए कमरे को बंद कर दिया । सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी इंचार्ज रामकेश यादव ने किशोरी के लटके शव का फोटो खींचा और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज ने राशिद से घटना की लिखित शिकायत करने को कहा तो राशिद ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, चौकी इंचार्ज ने शाहिद को समझाया कि शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है ।फॉरेंसिक टीम भी आ रही है। इसके बाद वह पोस्ट मार्टम के लिए राजी हुआ। 
जरदोजी का कार्य करने वाले गरीब राशिद की अब दो पुत्री दो पुत्र हैं। गुलनाज की मौत पर उसकी मां बहने आदि परिवार की महिलाएं बुरी तरह बिलखती रही। आम चर्चा है कि पड़ोसी मोहल्ले का युवक चोरी छुपे किशोरी से मिलता था बीते 3 माह पूर्व युवक मध्य रात के समय राशिद की छत पर पहुंच गया था ।राशिद ने युवक को पकड़ लिया था। युवक ने राशिद के साथ मारपीट कर स्वयं को छुड़ा लिया ।और जान बचाने के लिए छत से नीचे कूद गया। युवक के दोनों पैरों मैं फैक्चर हो गया था। वह किसी तरह भागकर रेलवे स्टेशन तिराहे पर गिर पडा था। लेकिन पीछा करके राशिद ने उसको पकड़ लिया। और घर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने पैसे लेकर युवक को छोड़ दिया। कोतवाल वेदप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular