आजमगढ़ । बीते 29 जून 2021 को थाना रौनापार के ग्राम पलिया,के ग्राम प्रधान मुन्ना पासवान और पुलिस के बीच मारपीट के मामले में मंगलवार को जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है। मामले में पासवान पर पर पुलिस द्वारा एफ0आई0आर0 दर्ज की है। जिसको लेकर कांग्रेस ने धरना दिया और मामले की मजिस्ट्रियल जांच की मांग करते हुए थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी। इसी क्रम में आज पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान मुन्ना पासवान के परिवार वालों एवं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष से बातचीत की गई, उन लोगों की मांग थी। एस0ओ0 रौनापार को हटाया जाए व उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। जिसके दृष्टिगत एस0ओ0 रौनापार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया एवं उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच करने के लिए एस0डी0एम0 लालगंज को नामित किया गया है। इसी के साथ ही कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा धरना समाप्त की गई।
UP News : पुलिस और प्रधान में मारपीट के मामले की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश
RELATED ARTICLES
