23.32 लाख की लागत से होगा प्राचीन हनुमान मंदिर का निर्माण व सौंदर्यीकरण
प्रयागराज (हि.स.)। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा 373 पर्यटन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को किया गया। इसी के अंतर्गत प्रयागराज में हुए प्राचीन छुआरा हनुमान मंदिर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण 23.32 लाख की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रयागराज स्थित तेलियरगंज शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार प्रयागराज का विकास किया है। कहा कि लगातार इन चार वर्षों में प्रयागराज का कायाकल्प ही बदल गया है। आज पुनः एक बार प्रयागराज के सुंदरीकरण के लिए प्राचीन हनुमान मंदिर तेलियरगंज घाट बरगद घाट के सुंदरीकरण के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वह प्रशंसनीय है। आगे कहा कि प्रयागराज में पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकसित होने से यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर उन्होंने योगी सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन एवं शिलापट्ट का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, गिरीजेश मिश्रा, सचिन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारी गण और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
