फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाना मऊ दरबाजा पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार इनामी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
थाना मऊ दरवाजा के उपनिरीक्षक राम सेवक वर्मा को सूचना मिली कि 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश महिमा चंद्र उर्फ भुर्जी निवासी सैथरा थाना कायमगंज किसी बढ़ी घटना को अंजाम देने के लिए अमलापुर के जंगल मे मौजूद है। इस सूचना पर मऊ दरवाजा पुलिस अमलापुर के जंगल मे पहुंची। पुलिस की जीप को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबन्दी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि 15 हजार का इनामी महिमा चंद्र गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। वह शातिर किस्म का अपराधी है। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।उन्होंने बताया कि महिमाचंद्र का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जेल भेजा जाएगा।
