Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :निजीकरण के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने जताया विरोध

UP News :निजीकरण के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने जताया विरोध

कानपुर (हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे निजीकरण के विरोध में आज ट्रेड यूनियन व औद्योगिक फेडरेशन के साझा मंच के संयुक्त तत्वाधान में शहर के बड़ा चौराहा स्थित मुख्य डाकघर के बाहर दर्जनों की संख्या में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
शनिवार को प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार मनमाने तरीके से हम कर्मचारियों को परेशान कर रही है। इसके विरोध में 26 नवंबर को सरकार नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और सैकड़ों फेडरेशन के देश भर से करीब 25 करोड़ कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल कर आक्रोश जाहिर करेंगे। उनकी यह भी मांग है कि नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए न्यूनतम वेतन 24 हजार घोषित किया जाए।
किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले बिल वापस लिए जाएं। साथ ही बढ़ती बेरोजगारी को कम किया जाए। यदि इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हमारा आंदोलन और भी ज्यादा उग्र हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular