Sunday, December 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP News : निकाय कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर 17...

UP News : निकाय कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर 17 को होगा मंथन

गाजियाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याएं कैसे हल हो और उनको हल कराने के लिए सरकार पर इस तरह से दबाव बनाया जाए। इसके लिए आगामी 17 सितम्बर को गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग से उपाध्यक्ष लालबाबू बाल्मिकी मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री राकेश अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष नैन सिंह और संयुक्त सचिव सलीम अहमद भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

महासंघ के उपाध्यक्ष नैन सिंह व संयुक्त सचिव सलीम अहमद ने बुधवार को बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से नगर निगम हो गए। स्थानीय निकाय में कार्यरत कर्मचारियों की 37 सूत्रीय मांगे लंबित हैं। अनेक बार आंदोलन करने से ज्ञापन देने के बावजूद उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है जिस कारण कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।

इस समस्याओं का निस्तारण किस तरह से हो, सरकार पर किस तरह से दबाव बनाया जाए, किस तरह आंदोलन की रणनीति तैयार की जाए। इस पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के समस्त सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular