Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दुष्कर्म के आरोपित ने की पुलिस से हथियार छीनकर...

UP News : दुष्कर्म के आरोपित ने की पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश, घायल

नोएडा (हि.स.)। ग्रेटर नोएडा में बच्ची से दुष्कर्म का के आरोपित ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में घायल हो गया। बुधवार की देर रात पुलिस उसे घटनास्थल पर जांच के लिए फिर से लेकर गई थी।
अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि बीते मंगलवार को सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में एक 8 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना होने की सूचना पुलिस को मिली थी। आरोपित चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था। पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोपित सोनू वर्मा पुत्र दया वर्मा निवासी गांव जोनचना थाना रबूपुरा को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात पुलिसघटनास्थल पर आरोपित को साथ लेकर क्राइम सीन पर दुबारा क्रिएट करने की कोशिश कर रही थी। वहां से लौटते समय सोनू ने पुलिस अभिरक्षा में साथ आये एक उप निरिक्षक से पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सोनू गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से छीनी गयी सरकारी पिस्टल बरामद कर ली गई है। सोनू वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular