Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दीपावली त्योहार पर शहर पुलिस एक्टिव, चौराहों प मुस्तैद...

UP News : दीपावली त्योहार पर शहर पुलिस एक्टिव, चौराहों प मुस्तैद रहेगी पुलिस

कानपुुर (हि.स.)। दीपावली त्योहार को लेकर पब्लिक की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए डीआईजी ने व्यापक तैयारी कर ली है। डीआईजी ने सभी थानेदारों को जगह-जगह चेकिंग के साथ स्पेशल नाकेे लगाए जाने के निर्देश के साथ सभी पुलिस कर्मियों को एक्टिव रहनेे के निर्देश दिये है।

गुरूवार को धनतेरस त्योहार पर पुलिस शहर के विभिन्न चौराहों पर नजर आई। डीआईजी ने जुआरियों व शराबियों पर सख्त रूख अख्तियार किया है। त्योहार किसी प्रकार से कोई माहौल न खराब हो इसको लेकर डीआईजी ने सभी थानेदार को अपनेे अपनेे क्षेत्र में सख्ती से गश्त करने के निर्देश दिये है। शासन के आदेश पर पटाखों पर लगी रोक को लेकर सभी थानेदारों की शहर के प्रमुख बाजारों में पैनी नजर बनी रहेंगी।
डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि त्योहार को लेकर सभी थानेदारों को अपने अपनेे क्षेत्र में सख्ती बरतने के निर्देश दियेे है। दीपावली त्योहार पर क्राइम की घटना न हो इसको लेकर सख्ती बरती जा रही है।त्योहार जिन थानाक्षेत्र में क्राइम की घटना होती है तो उस थानेदार का नपना तय है।
प्रमुख बाजारों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आईजी मोहित अग्रवाल ने शहर के प्रमुख सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए है। इससे व्यापारियों को स्वतंत्र होकर अपना व्यापार करेंगे। व्यापारियों के साथ टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को देखते हुए शहर पुलिस प्रमुख बाजारों में एक्टिव रहेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular