Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP news : दीपावली को बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पिता...

UP news : दीपावली को बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पिता घायल

दीपावली को बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पिता घायल  
बागपत(हि.स.)। खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
  खेकड़ा नगर के रहने वाले सतीश के पुत्र मनीष की 28 नवंबर को शादी तय थी। एक दिन पहले 27 नवंबर को उसकी बहन की शादी होनी है। विवाह को लेकर घर में तैयारिया चल रही थीं। दीपावली को 22 वर्षीय मनीष व उसके पिता सतीश शादी के कार्डो का वितरण कर वापिस घर लौट रहे थे। लौटते समय बड़ागांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह सड़क किनारे लगे ब्लेड के तारो में उलझ गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई व शरीर भी बुरी तरह कट गया। हादसे के कारण मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ उसके पिता भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता को दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
  युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। देर शाम मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इकलौता पुत्र मृतक मनीष अपने माता—पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहने हैं, जिनमें एक कि शादी पहले हो चुकी है। जबकि 28 नवम्बर को उसकी व 27 नवंबर एक दिन पहले बहन की शादी होनी थी। जिसको लेकर खूब जोर शोर से तैयारियां चल रही थी। लेकिन दीपावली के दीप जलने से पहले घर का चिराग बुझ गया। जिससे घर मातम छा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular