Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News दहेज के लिए दूसरी पत्नी को मार डाला, आरोपित फरार

UP News दहेज के लिए दूसरी पत्नी को मार डाला, आरोपित फरार

मेरठ (हि.स.)। सरधना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने दहेज के लिए अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देकर आरोपित अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। युवक की पहली पत्नी की मौत भी संदिग्ध हालात में हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खिर्वा निवासी विकास की शादी वर्ष 2014 में गाजियाबाद जनपद के सैदपुर हुसैना गांव निवासी कविता के साथ हुई थी। वर्तमान समय में दंपति के दो बच्चे भी हैं। कविता के भाई बलराम का आरोप है कि शादी के बाद से ही विकास और उसके परिवार के लोग कविता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बुधवार को वह अपनी बहन के मोबाइल पर कॉल करता रहा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। 
इसके बाद गुरुवार को बलराम अपने उसके परिवार के कुछ लोगों के साथ बहन के ससुराल पहुंचा तो वहां जाकर देखा कि कविता की लाश पंखे से लटक रही थी। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर कविता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
मृतक के परिजनों ने उसके पति विकास, ससुर कंवरपाल, सास प्रकाशी और ननद कोमल सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपित घर से फरार हैं। आरोपित विकास की पहली पत्नी की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular