Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दक्षिण अफ्रीका में 26 जनवरी को फहरेगा भारत का...

UP News : दक्षिण अफ्रीका में 26 जनवरी को फहरेगा भारत का राष्ट्रध्वज, सीएम ने सौंपा

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौपा तिरंगा। 

गोरखपुर,15 जनवरी (हि.स.)। अपने देश की शान तिरंगे को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमांजारो पर फहराने की जिद ठानी है गोरखपुर के नितीश ने। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर पहुँँच कर बाबा गोरखनाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने नितीश को तिरंगा सौपा। 
गोरखपुर के राजेन्द्र नगर के रहने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह 26 जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फरहायेंगे। युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह इसके पहले कई सारे पर्वतो की चढ़ाई कर चुके हैं। ये 17 जनवरी को अफ्रीका के लिए निकलेंगे। इस चढ़ाई में किन्नर आखडा की महामंडलेश्वर किरननन्द गिरी, सहयोग केयर फ़ॉर यू व अखिल भारतीय पूर्वांचल महासभा ने सहयोग किया है। 26 जनवरी को किलिमंजारो फतह करने के साथ वहां से किन्नर समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने का संदेश देंगे।

Submitted By: Edited By: Amod Kant Mishra

RELATED ARTICLES

Most Popular