Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: तीसरी लहर से पहले अलर्ट, राज्य में प्रवेश पर सख्ती

UP News: तीसरी लहर से पहले अलर्ट, राज्य में प्रवेश पर सख्ती

मुंबई और दिल्ली सहित दूसरे प्रदेशों से आने वालों के लिए नया आदेश

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए योगी सरकार अभी से सतर्कता बरत रही है। इसी के तहत राज्य सरकार कोरोना प्रभावित राज्यों से यूपी आने वालों के लिए निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या फिर दोनों डोज वैक्सीन लगवाए जाने का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाए। यह भी कहा कि ट्रेन, हवाई जहाज व बस आदि से यूपी आने वाले कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और जांच जरूर की जाए। विशेषज्ञों के भविष्य के आकलन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें : बारिश की तबाही में 20 की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular