Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : डॉल्फिन को मारने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, आठ की...

UP News : डॉल्फिन को मारने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, आठ की तलाश जारी

प्रतापगढ़ (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के नबाबगंज थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में डॉल्फिन मछली की हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार को फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पूर्व तीन लोगों को जेल भेजा गया था। अभी आठ आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोथरिया के पास अदलाबाद के पास शारदा सहायक नहर में बीते 31 दिसम्बर को नहर में बह कर आई डॉल्फिन को कुछ ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अब तक 12 लोगों को चिह्नित कर चुकी है। तीन लोगों को सात जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुवार को एक आरोपित आशीष कुमार निवासी गंसरी ऊंचाहार रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। 
नबाबगंज एसओ अखिलेश प्रताप ने बताया कि अब तक चार आरोपित गिरफ्तार किए गए है। अभी आठ की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी चिह्नित लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular