Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ठंड में खुले आसमान के नीचे न सोने पाए...

UP News : ठंड में खुले आसमान के नीचे न सोने पाए कोई व्यक्ति: केशव मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर दूर-दराज से आये फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने लोगों को सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत, ठंड के कारण अलाव और व्यक्तिगत समस्याओं पर आश्वस्त करते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  
प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से अपनी समस्याओं को लेकर लखनऊ पहुंचे लोगों की सुबह से ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर भीड़ लग गयी थी। अपराह्न बाद केशव प्रसाद मौर्य अपने आवास पर चल रही बैठक से खाली हो कर बाहर आये और उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसके बाद लोगों की बारी-बारी समस्याएं सुनी है।
इसके पहले बैठक में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने प्रदेश में बढ़ी ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपायों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थानों एवं चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने, गरीबों को कम्बल वितरण कराने, रैन बसेरों के उचित प्रबंध के निर्देश दिये। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी स्थिति में कोई व्यक्ति ठंड में खुले में ना सोये और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री हर जरुरतमंद तक पहुंचे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular