मीरजापुर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की देर रात में अनियंत्रित जीप ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में जीप चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव निवासी क्लक्टर (40) देर रात में जीप लेकर रतेह चौराहा की ओर जा रहा था। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग स्थित सेमरा चौराहे पर पास पंहुचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर के ट्राली में अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई कर शव को रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर मृतक जीप चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।चालक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
