अलीगढ़ । दिल्ली जाने वाली ट्रेन में टूंडला के यात्रियों का बैग छूट गया। बैग में नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि बैग स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री उतारकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने उस महिला यात्री को खोजा और बैग मंगाकर उसके असली मालिक को सौंपा।
इंस्पेक्टर आरपीएफ चमन सिंह तौमर ने बताया कि दिल्ली की ओर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस (स्पेशल ट्रेन) स्लीपर कोच-2 की के सीट न 25, 28 और 30 पर सवार यात्री टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतर गए। जल्दबाजी में उनका बैग कोच में ही रह गया, जिसमें काफी कीमती सामान था। बैग गायब देख यात्रियों के होश उड गए, उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस बल के अफसरों को दी। ट्रेन को में बैग गाजियाबाद, दिल्ली में दिखवाया लेकिन बैग नहीं मिला। इस पर आरपीएफ अलीगढ को टास्क दिया गया, टीम ने ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू कर दी। इसमें दो टीमों को लगाया गया एक टीम सीसीटीवी कैमरे और दूसरी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की डिटेल खंगालने में जुट गई। सीसीटीवी की फुटेज में पता चला, जिस रंग का बैग बताया उसे लेकर एक लडकी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरी थी।
इसके बाद टीम ने यात्रियों की डिजिटल चार्ट से यात्रियों की डिटेल लेकर जांच शुरू कर दी। पता चला कि इसी कोच की सीट नं. 26, 27, 29, 32 महेश चंद निवासी अवतार नगर कॉलोनी भदैसी रोड गांधीपार्क सवार थे। उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क किया, तो महेश चंद ने बताया कि बैग उनके पास है। महेश चंद्र ने बैग आरपीएफ के सुपुर्द किया। बकौल इंस्पेक्टर आरपीएफ ने मुकेश सिंह को तत्काल बुलाकर बैग में रखे सामान को सत्यापित कराया। बैग में 28890 रुपये, जरूरी दस्तावेज सौंपे।
UP News : टेन में छूटा बैग रेलवे सुरक्षा बल ने महिला यात्री को सौंपा
RELATED ARTICLES
