प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। रविवार को कोविड-19 के 15353 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या शनिवार की तुलना में लगभग तीन हजार ज्यादा है। शनिवार को संक्रमण के 12,748 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 71,241 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 15,353 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 6,11,622 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 71,241 हो गई है। वहीं अबतक 85,15,296 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।
लखनऊ में टूटा रिकॉर्ड, 4444 नए मरीज मिले, 31 की मौत
इस बीच राजधानी लखनऊ में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। लगातार कोरोना के नए मामलों में इजाफा हो रहा है। राजधानी लखनऊ में वायरस ने रविवार को 24 घण्टे में अब तक सर्वाधिक 4444 संक्रमित मरीजों को चपेट में लिया है। खतरनाक वायरस ने 31 मरीजों की जान ले ली। 913 मरीजों ने कोरोना मात देकर घर लौटे। अप्रैल से लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण रोकने में विफल साबित हो रहा है। आपको बता दें कि कोरोना से बढ़ती मौतों और अंतिम संस्कार में आ रही दिक्कतों को देखते हुए नगर आयुक्त ने शहर में पांच विद्युत शव दाह की मशीनें और लगाने का फैसला किया है। इनका टेंडर शनिवार को निकाल दिया गया है। 15 दिनों बाद मशीनों को लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पांच मशीनों को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैकुंठ धाम पर ज्यादा भार है। इसी लिए तीन मशीन बैकुंठ धाम में लगाई जाएगी। इसमें एक पुरानी मशनी को हटाकर नई लगाई जाएगी। साथ ही दो नई मशीनों की स्थापित होंगी। यहां पर कुल चार विद्युत शवदाह गृह हो जाएंगे। इसके अलावा गुलाला घाट पर एक मशीन और बढ़ाई जाएगी। एक नया विद्युत शवदाह गृह आलमबाग में स्थापित होगा। कोरोना संक्रमित शवों की संख्या बढ़ने से बैकुंठ धाम पर दस नए प्लेटफार्म और संचालित हो जाएंगे। यहां पर छह प्लेटफार्म कोरोना संक्रमित के लिए शनिवार को आरक्षित कर दिए थे। रविवार को चार और संचालित हो जाएंगे। उधर गुलाला घाट पर शनिवार को चार लकड़ी के प्लेटफार्म आरक्षित किए गए थे। यहां पर इसकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएगी है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
