प्रतापगढ़ (हि.स.)। कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारी के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि प्रथम चरण में टीकाकरण हेतु 12020 हेल्थ वर्करों को चिन्हित किया गया है। जिनका टीकाकरण जनपद के 19 केन्द्रों पर किया जायेगा, प्रत्येक केन्द्रों पर दो सत्रों में टीकाकरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण का कार्य प्रधानमंत्री के सम्बोधन के साथ पूरे देश में एक साथ शुभारम्भ किया जायेगा। प्रारम्भ में तीन सेन्टरों जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीगंज पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आईसीडीएस विभाग कर्मचारियों का टीकाकरण किया जायेगा। प्रत्येक सेन्टर पर 100-100 कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण के समय स्वास्थ्य कर्मियों को बताया जाय 28 दिन बाद पुनः द्वितीय एवं आखिरी डोज दिया जायेगा। टीकाकरण स्थल पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा और सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपनी देखरेख में सम्पन्न करायेगें। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण टीकाकरण के फ्रन्टलाइन वर्कर शामिल होग। जिसमें पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, होमगार्ड, जेल कर्मचारी एवं आपदा प्रबन्धन, नगर पालिका के कर्मचारी शामिल होगें। तृतीय चरण के टीकाकरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का एवं 50 वर्ष से कम किन्तु गम्भीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों का टीकाकरण भी कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट पूणे महाराष्ट्र में कोवाशील्ड वैक्सीन की 8140 डोज प्रथम चरण में वैक्सीनेशन कार्य हेतु प्राप्त हुई है। जिसे जिला वैक्सीन भण्डार में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। 16 जनवरी को प्रातः 10 बजे से टीकाकरण का शुभारम्भ किया जायेगा। प्रत्येक सत्र पर 100 लाभार्थियों को लिस्ट के आधार पर पूर्व में ही चिन्हित कर केन्द्रों पर बुलाया जायेगा। यह टीकाकरण सोमवार एवं शुक्रवार को किया जायेगा।
Up News : टीकाकरण के प्रथम चरण में 12020 हेल्थ वर्करों को किया गया चिन्हित : डीएम
RELATED ARTICLES
