Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ज्वैलर्स के यहां बीस किलो चांदी सहित 15 लाख...

UP News : ज्वैलर्स के यहां बीस किलो चांदी सहित 15 लाख की चोरी

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को बीती रात अज्ञात चोरों ने बगल की दुकान की छत पर चढ़कर नकब लगाकर ज्वैलर्स की दुकान से 15 हजार नकदी सहित लगभग 20 किलोग्राम चांदी एवं 25 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गये। जिसकी कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात कस्बे के मोहल्ला लालूगंज बाजार स्थित मुरली ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की। घटना की जानकारी मनोज कुमार को उस समय हुई जब वह आज दस बजे के करीब दुकान आया और दुकान का दरवाजा खोल कर देखा तो दुकान का सारा सामान फैला पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि दीवार में छेद था जहां से चोर अंदर आए थे। चोरों ने सीसी कमरों को भी तोड़ दिया था। करीब 15 लाख कीमत का सामान चोर उठा ले गये हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी बिंदकी योगेंद्र मलिक सहित फॉरेंसिक प्रभारी सचेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं चांदपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना का मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ घटना का शीघ्र खुलासा करने की बात कही है। भुक्तभोगी मनोज कुमार ने घटना की तहरीर थाने में दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular