Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाने वाले पांच बदमाश मुठभेड़...

UP News : ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार की दोपहर को राजनगर एक्सटेंशन नंदी पार्क के पास से मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाशों ने गत दिवस इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा ज्वैलर्स में दिन दहाड़े लूट की थी जबकि राजनगर एक्सटेंशन में इन्होने संत ज्वैलरी शोरूम में लूट का प्रयास किया था। यह गैंग ज्वैलरी शोरूमों को ही टारगेट करता है। आज भी ये बदमाश ज्वैलरी शोरूम लूटने की फ़िराक़ में घूम रहे थे। 

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आज दोपहर वसुंधरा पुल के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को दो संदिग्ध युवक मोटर साईकिल पर आते दिखाई दिए। जिन्हें इन्दिरापुरम पुलिस की टीम रोका गया लेकिन ये युवक रुकने के बजाय भागने लगे। पुलिस ने इसकी सूचना अन्य थानों की पुलिस को दी और बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान सूचना पर सिहानी गेट पुलिस भी सक्रिय हो गयी और भाग रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाश भागते रहे और राज नगर एक्सटेंशन में नंदी पार्क के पास पहुंच गए और गौशाला के पहले सड़क के बायीं तरह जहां रेलिंग कटी है वहाँ से बाइक जंगल में मोड़ दिया। अचानक बाइक फिसल गई जिससे दोनों बदमाश पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमे एक युवक घायल होकर नीचे गिर पड़ा जिसे पुलिस ने दबोच लिया। साथी ही दूसरे युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया। 
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का नाम असगर निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर है। जबकि दूसरा बदमाश अब्दुल रहमान है वह भी बुढ़ाना का ही निवासी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।   
उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के आधार पर चेकिंग की गयी जिसमें कासिम निवासी कुलारसी बुढाना मुजफ्फरनगर, शमीम निवासी लेखण्ड गोल कुआं थानां ओखला इंडस्ट्रियल दिल्ली, विशाल वर्मा पुत्र निवासी नई बस्ती बुढाना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। विशाल वर्मा झनकार ज्वैलर्स के नाम से बुढाना मुजफ्फरनगर में शोरूम चलाता है। बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, स्कूटी व मोटरसाइकिल व लूट के जेवरात बरामद किये हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular