Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : जमीनी रंजिश के चलते पड़ोसी ने ही मासूम का...

UP News : जमीनी रंजिश के चलते पड़ोसी ने ही मासूम का कराया अपहरण और हत्या

कासगंज (हि.स.)। कासगंज में बीते 2 दिन पूर्व 10 वर्षीय मासूम का अपहरण कर फिरौती मांगी गई पुलिस का दबाव बनने पर अपहरणकर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी शव बरामद हुआ पुलिस में इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को घटना का खुलासा कर दिया है आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ के चलते एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी है घटना की पृष्ठभूमि में जमीनी रंजिश को लेकर 10 वर्षीय मासूम का अपहरण करने एवं उसकी हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना सिढपुरा स्थित ग्राम पिथनपुर निवासी किशनवीर सिंह पुत्र बहोरी सिंह द्वारा थाना सिढपुरा पर अपने पुत्र लोकेश उम्र करीब 10 वर्ष के गायब होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। इस सूचना के आधार पर अपराध संख्या 15/21 धारा 364ए पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में 3 पुलिस टीमें जिसमें सर्विलांस एसओजी एवं स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की गई। 
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आगरा के नेतृत्व में एसटीएफ आगरा द्वारा भी बच्चे की बरामदगी हेतु कासगंज पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही प्रारम्भ की गई। गठित टीमों द्वारा किये जा रहे, निरन्तर प्रयासों एवं सर्विलांस से मिले साक्ष्यों के आधार पर 03 अभियुक्त अजय कुमार पुत्र धारम सिंह निवासी पिथनपुर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज, अमर पाल पुत्र कप्तान सिंह निवासी मनगई थाना सिढपुरा, राजबहादुर पुत्र अभिलाख सिंह निवासी पिथनपुर थाना सिढपुरा प्रकाश में आये सभी ने मिलकर पहले तो बालक लोकेश का अपहरण किया इसके बाद हत्या कर उसका शव गांव के बाहर बाजरा की बुर्ज के अन्दर दबा दिया यहां से पुलिस द्वारा शव बरामद किया गया। 
इसके बाद पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी एवं किये गये निरन्तर प्रयासों से आज गुरुवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर अमापुर सिढपुरा रोड पर अभियुक्त अजय कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस मुठभेड के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। जिसे नियमानुसार हिरासत में लेकर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके से 1 बाइक बिना नम्बर एवं एक तमन्चा 315 बोर 1 खोखा कारतूस एवं 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु किये गये निरन्तर प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा एटा रोड पर साक्षी महाराज के आश्रम के पास बने प्रतीक्षालय से एवं अभियुक्त राजबहादुर को गांव पिथनपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 
अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि बालक लोकेश के परिजनों का जमीनी विवाद पडोस के ही राजबहादुर पुत्र अभिलाख सिंह से चल रहा था। राजबहादुर द्वारा ही लोकेश की हत्या के लिये हम लोगों को (अजय एवं अमरपाल को) पैसों का लालच दिया गया था। अजय ने अमरपाल के साथ मिलकर लोकेश को मोबाईल में गाना सुनाने के बहाने खेतों पर ले जाकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर शव को बाजरा के बुर्ज में छिपा दिया गया था। 
घटना को छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से फिरौती की मांग की गई थी। जबकि अभियुक्तगण द्वारा 18 जनवरी को प्रातः ही हत्या कर दी गई थी। साथ ही फिरौती हेतु फोन दूसरे दिन किया गया था। जबकि पुलिस के मुताबिक कोई अपहरण की घटना नहीं थी। पड़ोसी ने ही बच्चे की हत्या कराई और गुमराह करने हेतु अपहरण का नाटक रचा गया था। पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular