Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चार्ज न देने पर अमृतपुर एसडीएम का पेशकार निलंबित

UP News : चार्ज न देने पर अमृतपुर एसडीएम का पेशकार निलंबित

फर्रुखाबाद (हिं.स.)। अमृतपुर तहसील में बुधवार को औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निवर्तमान पेशकार को निलंबित कर दिया है। पेशकार का तबादला एसडीएम पटल से हो जाने के बाद भी उसने चार्ज नहीं छोड़ा था।

डीएम को देख वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मिसल बंद रजिस्टर मांगा। जिस पर वर्तमान पेशकार ने बताया कि पूर्व में तैनात पेशकार शिशुपाल का तबादला हो गया। उहोंने 18 सितम्बर से अभी तक चार्ज नहीं दिया। है। जिससे अलमारी की चाबी नहीं मिल रही है। यह सुनकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल लापरवाह पेशकार को निलंबित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने तहसील परिसर में बन रहे न्यायालय भवन का भी अवलोकन किया और जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करानें के निर्देश दिये। इस मौके पर अमृतपुर उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी से भी जिलाधिकारी ने पूछ ताछ की।

RELATED ARTICLES

Most Popular