Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चाचा ने भाभी और भतीजे को मारी गोली, भतीजे...

UP News : चाचा ने भाभी और भतीजे को मारी गोली, भतीजे की मौत

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना लम्भुआ के गांव में मामूली विवाद में चाचा ने तमंचे से गोली चलायी, जिसमें भतीजे की मौत हो गयी, जबकि भाभी को गंम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से आरोपित परिवार सहित फरार हो गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि थाना लंभुआ के गांव पूरे नथऊ में कमलेश कुमार मिश्र ने अपने भतीजे उमेश कुमार मिश्र (35) पुत्र राम विलास मिश्र से कहीं बाहर जाने के लिए मोटरसाइकिल मांगी। भतीजे के इनकार करने पर चाचा ने  गुस्से में आकर वाद-विवाद शुरू कर दिया। इसी में चाचा तमंचा लेकर आ गया। ये देख भाभी मालती देवी ने बीच बचाव की कोशिश की, जिसमें छर्रा उसके अंगूठे में लगा और गोली उमेश को जा लगी। उमेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित के घर की तलाशी में तमंचा बरामद किया है। वहीं घटना के बाद आरोपित अपने परिवार के साथ फरार है। पुलिस टीम उसके पीछे लगी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular