Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चाइल्ड लाइन टीम की नौनिहालों की भिक्षावृति रोकथाम को...

UP News : चाइल्ड लाइन टीम की नौनिहालों की भिक्षावृति रोकथाम को विशेष पहल

– कहा, मुसीबत आए तो डायल करें 1098

झांसी(हिं.स.)। परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन टीम द्वारा नौनिहालों को भिक्षावृति से रोकथाम के लिए भिक्षावृति नौनिहाल सशक्त बचपन, सुरक्षित बचपन अभियान चलाया गया। इसमें भीख मांगते हुए बच्चों के अभिभावकों की काउंसिलिंग कर उन्हें इस बारे में जानकारी देते हुए इसके लाभ और हानि से अवगत कराया। साथ ही बताया कि कभी आप पर यदि मुसीबत आए तो आप 1098 डायल कर अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं। 
चाइल्ड लाइन टीम को ग्वालियर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास चार बच्चे भिक्षावृति की स्थिति में पाये गये टीम ने तत्काल बच्चों से जानकारी की तो बच्चों ने अपना घर पास में बसी जौहर नगर मलिन बस्ती बताई। चाइल्ड  लाइन टीम द्वारा जौहर नगर बस्ती का भ्रमण किया गया एवं बच्चों के परिजनों की काउसलिंग की गयी। साथ ही किशोर न्याय बालको की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के अंतर्गत भिक्षावृति करने एवं कराने पर सजा तथा जुर्माने की जानकारी प्रदान की गयी। परिजनों को इस हिदायत के साथ बच्चों को सुपुर्द किया गया कि अगर फिर कभी बच्चे भिक्षावृति करते हुए पाये गये तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।
चाइल्ड लाइन काउंसलर भारती यादव द्वारा आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि बच्चों को भीख न दें तथा बच्चों को शिक्षा व संरक्षण हेतु अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। यदि कोई बच्चा मुसीबत में फसा नजर आता है तो तत्काल चाइल्ड लाइन 1098 पर काॅल करे। जिससे बच्चों को संरक्षण प्रदान हो सके। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम से सोनिया पस्तोर, राम लखन यादव, हेमंन्त पस्तोर अरविन्द तिवारी, अनुराधा राठौर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular