Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : चर्च को बदमाशों ने फिर बनाया निशाना

UP News : चर्च को बदमाशों ने फिर बनाया निशाना

मेरठ (हि.स.)। लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित सेंट मैथोडिस्ट चर्च को रविवार की देर रात बदमाशों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना को लेकर ईसाई समाज में रोष है। ईसाई समाज के लोगों का आरोप है कि चर्च में तीसरी बार चोरी हुई है, लेकिन आज तक किसी घटना का खुलासा नहीं हुआ।

छावनी क्षेत्र में बरसों पुराना सेंट मेथाडिस्ट चर्च है। चर्च के फादर चमन के अनुसार, सोमवार को वह प्रार्थना के लिए चर्च में गए थे। इस दौरान उन्होंने चर्च के मेन गेट के ताले टूटे देखे तो वह हैरान रह गए। भीतर जाकर देखा तो बदमाशों ने चर्च में रखी करीब 12 हजार की नकदी, पीतल के क्रॉस, गुलदस्ते, साउंड सिस्टम और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी सामान की कीमत लाखों रुपये है। 
घटना की जानकारी मिलते ही ईसाई समाज के लोगों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद रॉबिन नाथ ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी चर्च में दो बार चोरी हो चुकी है। लेकिन, पुलिस अब तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। फादर चमन ने बताया कि बदमाश लगभग 80 हजार के माल पर हाथ साफ कर गए। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular