Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घर से लापता महिला का जंगल में फांसी पर...

UP News : घर से लापता महिला का जंगल में फांसी पर लटकता मिला शव

– दो दिन पहले महिला के तीन बेटियों का जंगल में मिला था कंकाल

मीरजापुर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से 21 सितबंर को घर से भागी महिला सीमा का शव शुक्रवार को बेलाही गांव के मुरचहवा जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर लटकता पाया गया। भेड़ चरा रहे चरवाहे ने जंगल में पेड़ से लटकते शव देख इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व सीओ उमाशंकर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भी भीड़ जंगल में जुट गई। मृतका के भाई रमाकांत को जंगल में बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। भाई रमाकांत ने साड़ी, चप्पल, मोबाइल फोन से मृतका की पहचान बहन सीमा के रूप में की। महिला के पति को भी मौके पर बुलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का शव पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या है या आत्माहत्या। घटनास्थल की दूरी मृतका के घर से 10 किलोमीटर है। इससे हत्या या आत्महत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 22 सितंबर को सीमा के तीन बेटियों का हर्रा जंगल में कंकाल मिला था। अभी कंकाल मिलने की गुत्थी सुलझ नहीं पाई थी कि एक और गुत्थी उलझ गई।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पंहुच गए। डाग स्क्वायड टीम भी घटनास्थल पर छानबीन में जुट गई है। शव से बदबू भी आ रही थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का शव दो-तीन दिन पहले का है। कुछ भी हो पहले बेटियों का कंकाल, फिर मां का शव मिलना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस घटना के तह तक पहुंच पाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular