Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : घर में घुसकर दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या

UP News : घर में घुसकर दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में शनिवार की रात महिला और उसकी बहन की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। पुलिस और फारेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। उक्त गांव निवासी महिला राधा सिंह के पति सूर्यभान पिछले दस साल से लापता हैं। घर पर वह बेटे और बहन की बेटी शेजल के साथ रहती थी। बहन की बेटी पिछले दो साल से यहीं पर रहकर पढ़ाई करती थी। बेटा ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह शनिवार की शाम अपनी पिकअप पर माल लादकर शिवपुरी, मध्यप्रदेश गया हुआ था। घर पर उसकी मां और मौसी की बेटी ही थी। बेटे की पत्नी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है और गाजीपुर में तैनात है। रात में महिला और उसकी बहन की बेटी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पहले एसओ डीह रवींद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और फिर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। एसपी श्लोक कुमार फारेंसिक टीम के साथ तहकीकात करने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और किशोरी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। घर से सामान चोरी जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि घर के बरामदे में दो कप, एक गिलास में चाय मिली। पास ही नमकीन बिखरी थी। तीन गिलास मिले, जिनमें पानी था। मतलब जो लोग घर आए थे, वे महिला के जानने वाले रहे होंगे। वारदात किसने और क्यों की, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular