Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गैंगस्टर सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा...

UP News : गैंगस्टर सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा बरामद

बांदा (हि.स.)। पुलिस ने एक गैंगस्टर सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ढाई किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए एक अभियुक्त के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत है।
अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बलराम सिंह उर्फ बल्लू पुत्र चुन्नू सिंह निवासी ग्राम टिकरी थाना कोतवाली को सूचना मिलने पर चौकी विश्वविद्यालय के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने साथी हमराहियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के पास एक किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ  खनिज अधिनियम के अलावा यूपी गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं।
इसी तरह शहर कोतवाली अंतर्गत जामा मस्जिद तिराहा अलीगंज से निलेश कुमार पुत्र मुन्नालाल चौहान निवासी नई बस्ती बछइया थाना बहोरीबंद जिला कटनी को गिरफ्तार कर एक किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी अलीगंज राकेश कुमार यादव हमराही कांस्टेबल, रोहित दीक्षित अनुज कुमार यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular