Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक ने निकाली...

UP News : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक ने निकाली 121 फीट तिरंगा यात्रा, रोपे 72 वृक्ष

बलिया (हि. स.)। एक सरकारी शिक्षक ने 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 121 फीट के तिरंगे साथ तिरंगा पद यात्रा निकाल 72 वृक्ष लगाए। शिक्षक के इस अनोखे ढंग की जमकर सराहना हो रही है। देश इस बार 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

इस बार के गणतंत्र दिवस को कन्या कम्पोजिट विद्यालय गायघाट के शिक्षक राजीव मौर्य ने खास बना दिया है। राजीव मौर्य ने सोमवार को अपने विद्यालय में एक विशाल सेल्फी प्वाइंट बनाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए 72 वृक्षों का रोपण किया। यही नहीं, राजीव ने अपनी टीम के साथ 121 फीट के तिरंगे के साथ गांव में तिरंगा पद यात्रा भी निकाली।
उन्होंने अनोखे अंदाज में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। 121 फीट लंबा तिरंगा गांव और आसपास के लोगों के लिए कौतूहल का विषय गया है। ग्रामीणों ने इस कार्य की जमकर प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि कि राजीव मौर्य प्रत्येक गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण करते हैं। वे अब तक पांच सौ से अधिक वृक्षा लगा चुके हैं। इसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित कार्यक्रम में रीता, राजेश गुप्ता, संतोष, रामप्रवेश यादव, पवन यादव, रिंकी व प्रतिभा आदि मौजूद रहे।

Submitted By: Edited By: Upendra Nath Rai

RELATED ARTICLES

Most Popular