Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : गंगा नदी में आई बाढ़ के पानी में डूब...

UP News : गंगा नदी में आई बाढ़ के पानी में डूब कर बालक की मौत

फर्रुखाबाद(हि. स.)। थाना राजेपुर क्षेत्र में रविवार गंगा नदी में आई बाढ़ के पानी में नहाते समय बालक डूब गया। लोगों ने जब तक उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना क्षेत्र कस्बा में अमृतपुर रोड कुतुलुपुर निवासी शिवेन्द्र (9)पुत्र दृगपाल अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया था। गड्ढे में अधिक पानी होने की वजह से वह डूब गया। वहीं सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिवेन्द्र को सीएचसी राजेपुर ले जाया गया। जहां उसे डा0 ने मृत घोषित कर दिया। बताते चले कि गंगा नदी इस समय उफान पर है। आसपास के गांवों में पानी घुस गया है। जिससे लोगो को खतरा उत्तपन्न हो गया है।अपर पुलिस अधीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि लोगों को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। जिससे इस तरह के हादसे न हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular