Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : खेत की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या

UP News : खेत की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या

कौशाम्बी(हि.स.)। सैनी थाना क्षेत्र के भदेहरी गाँव मे रविवार को खेत में एक किसान का शव खून से सना मिला। किसान की हत्या सिर व गर्दन पर किसी धारदार हथियार से मारकर की गई थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

भदेहरी गाव में रहने वाले 50 वर्षीय जय प्रकाश खेत में नगदी फसल लगा कर परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करते थे। परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। खेत की फसल वनचर जानवर खराब न कर दे, लिहाजा रात के फसल की रखवाली जय प्रकाश करते थे। सुबह जय प्रकाश अपने चारपाई से नहीं उठा। गांव की महिलाओं ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उन्हें जानकारी हुई कि जय प्रकाश की हत्या हो चुकी है। चारपाई के आसपास खून बिखरा हुआ था। परिवार वालों की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।
एसपी अभिनंदन ने बताया, गांव के बाहर 50 साल के जय प्रकाश का शव खून से लथपथ मिला है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की गई है, तहकीकात की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular